अल्मोड़ा-चौरा विश्वनाथ रामलीला प्रथम दिवस के शुभारम्भ में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री देवाशीष नेगी और पुष्कर सिंह भैंसोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर रामलीला का शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट देवाशीष नेगी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हमारे आदर्श हैं।हम सभी को उनसे सीख लेकर सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चौरा विश्वनाथ की रामलीला अपने आप में अद्भुत है।यहां के कलाकारों द्वारा जो जीवंत अभिनय किया जाता है वह मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी, पुष्कर सिंह भैंसोड़ा के अलावा अध्यक्ष दुर्गा नेगी, उपाध्यक्ष गोकुल गिरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान,व्यवस्थापक यशपाल बिष्ट,सचिव नवीन बिष्ट, उपसचिव पुष्कर बिष्ट,नवल सिंह बिष्ट,नगर महामंत्री भाजयुमो मोहित बिष्ट, विक्रम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
