अल्मोड़ा-अल्मोड़ा शहर में महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव का पचासवां कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।अनेक जगहों से महर्षि वाल्मिकी की शोभा झांकी बनायी गयी।शोभा यात्रा से पूर्व निकट भैरव मंदिर के समीप महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा के तले कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा,अति विशिष्ट अतिथि विधायक बारामंडल मनोज तिवारी,विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा रहे।कार्यक्रम के सभापति पूर्व दर्जामंत्री एवं वाल्मीकि नेता ए के सिकंदर पवार रहे।कार्यक्रम का संचालन बाल्मीकि प्रदेश ईकाई के महासचिव राजपाल पवार द्वारा किया गया।पचासवे समारोह के उपलक्ष्य में सभी आमंत्रित सदस्यों व पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर पूर्व दर्जामंत्री ए के सिकन्दर पवार ने महर्षि बाल्मीकि के जीवन में गहरा प्रकाश डाला।इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जामंत्री ए के सिकंदर पवार, राजपाल पवार,भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी,भाजपा नगर मंत्री दिशांत पवार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरू रानी,नीरज पवार,भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *