अल्मोड़ा-दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को दुर्गा महोत्सव 2024 में नवरात्रि के छठे दिवस पर माता कात्यायनी के अवतार रुप की आराधना कर मां जगदंबे जगत जननी से सभी श्रद्धालु भक्त जनों ने प्रार्थना की और महा आरती महाप्रसाद वितरण के बाद भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनोज तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेन्द्र भोज,पीतांबर पांडे पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस,गिरीश मल्होत्रा अंतर्राष्ट्रीय जज,विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद बल्लभ जोशी,पूरन रौतेला,ताराचंद जोशी अतिथि के रूप में शामिल रहे।आयोजन समिति के संयोजक एवं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।त्रिलोक सिंह रौतेला,मोहित बिष्ट,धीरेंद्र बोरा, राहुल,देवेश तिवारी,भुवन चंद त्रिपाठी ,दीपक कांत पांडे ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि और अतिथियों का बैच अलंकृत कर स्वागत सम्मान किया।अनंत बिष्ट ताइक्वांडो कोच योग प्रशिक्षक एवम अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट,अनीता नेगी, देवाशीष नेगी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि जनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत सत्कार किया। मुख्य अतिथि,अतिथि गणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और म्यूजिकल चेयर रेस के प्रतिभागियों को आयोजक समिति द्वारा प्रदान पुरस्कार मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।ताइक्वांडो और योग के सुंदर प्रदर्शन के लिए गिरीश मल्होत्रा द्वारा नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रतिभागियों को प्रदान की गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने जिसमें वीर शिवा,कुर्मांचल एकेडमी,विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज,मानस पब्लिक स्कूल,शिशु मंदिर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दे कर कार्यक्रम को सुंदर और भव्य बनाने में चार चांद लगा दिए। साथ ही खत्याड़ी से हीरा कनवाल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन प्रस्तुति दी।साथ ही उनके द्वारा बहुत सुंदर झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किए गए।मोहल्ला दूंगा धारा एवं पूर्वी पोखरखाली से महिलाओं युवा जनों और श्रद्धालुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम झोड़ा एवं सुंदर नृत्य भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए गए।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने इस सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति में भजन संध्या का खूब आनंद उठाकर आयोजक समिति की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंच देने और प्रतिभाओं को निखारने के लिए भी आयोजन समिति का अच्छा कदम बताया।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम में सभी उपलब्ध और बेहतर प्रयास के लिए और प्रस्तुति के लिए सभी जनों का प्रतिभागियों उपस्थित जनों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
