अल्मोड़ा-श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला द्वारा दिनांक 3.10.2024 को प्रथम नवरात्र पर रामधुन और सरस्वती वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिखा जोशी वालीवुड सिंगर लेखिका तथा गायिका उपस्थित रही। रविवार को प्रथम दिवस की रामलीला के मुख्य आकर्षण रावण, कुम्भकरण,विभीषण की तपस्या तथा उनके द्वारा देवों के देव महादेव से वरदान प्राप्त करना,नारद मुनि के कहने कर शिव के धाम कैलाश को लंका ले जाने का प्रयास करने पर शिव का रावण पर क्रोधित होना,राजा दशरथ द्वारा किये गये यज्ञ के प्रताप से राम,लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न का जन्म,राजा जनक के हल चलाने से सीता जन्म,इनके जन्म की प्रसन्नता पर सुन्दर मंगलगीतों का गायन,देवगणों द्वारा स्तुति आदि प्रस्तुतियां दी गयी।दशानन रावण की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्ट् कर्नाटक,कुम्भकरण -सन्तोष जोशी,विभीषण- राहुल जोशी,शिव- बद्री प्रसाद कर्नाटक,पार्वती – अंजलि,नारद -अमर बोरा,दशरथ -अखिलेश थापा रहे।मिनाक्षी जोशी- कौशल्या ,कैकेई-मेघा काण्डपाल ,सुमित्रा – नेहा जोशी ने अपने अभिनय से खूब तालियां बटोरी।रामजन्म पर रीता पाण्डेय,पारू उप्रेती, डॉ विद्या कर्नाटक,कंचन पाण्डे,आशा मेहता,मीना भट्ट,रेखा जोशी, कविता पाण्डे आदि ने मंगलगीत गाए।देवगणों के किरदार को मीनाक्षी,ज्योति,पायल, गितांजली,भावना,निशा,माही,क्रिस्टी, पृथ्वी की भूमिका में निहारिका ने निभाया।मुनियों के वेश में तनोज कर्नाटक,कमल जोशी,रावण दूत के रूप में राहुल जोशी,अनिल जोशी तथा ब्रह्मा के रूप में बृजेश पाण्डे मंच पर नजर आए।दशानन रावण के किरदार को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे।सभी कलाकारों के सुन्दर गायन की दर्शकों ने काफी सराहना की।रामलीला का प्रसारण फेसबुक लाईव के माध्यम से भी किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेन्द्र कर्नाटक,डॉ.करन कर्नाटक,हेम जोशी,गौरव कांडपाल,हंसा दत्त कर्नाटक,लीलाधर कांडपाल,पूरन चन्द तिवारी,एम.सी.कांडपाल,रमेश चंद्र जोशी,जगदीश चन्द्र तिवारी, दयाकिशन जोशी,महेश कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक,अशोक वनकोटी,कपिल मल्होत्रा,अनिल रावत,मनीष जोशी,योगेश जोशी,कमल जोशी,रजनीश कर्नाटक,अशरद,भुवन पाण्डे,हेम पाण्डे, देवेन्द्र गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया।
