अल्मोड़ा-राजपुर वाल्मीकि बस्ती से वाल्मीकि प्रकट दिवस की कार्यकारिणी गठित की गयी।जिसमें राज चौहान को अध्यक्ष, निखिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राज कुमार उपाध्यक्ष,आयुष महासचिव,गोलू सचिव, अभिषेक कोषाध्यक्ष,ध्रुव मंत्री,मुकुल यशवन्त,दीपक,आकाश, आदर्श,जसवन्त, नितिन रजत मुख्य सलाहकार तथा आकाश, अंकित,रोहन, राहुल सदस्य चुने गये।बैठक की अध्यक्षता वाल्मीकि पंचायत महासभा के सरपंच ए के सिकंदर पवार ने और संचालन कोषाध्यक्ष सतीश ने किया।श्री पवार ने बताया कि अल्मोड़ा में पांच मोहल्लों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए एक सभा नगरपालिका सभागार में की जाएगी जिसमें चारों मोहल्लों से अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।बैठक में फूलचंद्र महर,हरी प्रसाद,सतीश, राजेंद्र,संजू,चंदन,मुकुल,विजय,रमेश,बंटी,पंचायत के सचिव राजपाल पवार, दीपक सैलानी,रामदास,रमेश पारछा, बंटी,अजय,अजीत पवार,उदित पवार, कुकी,ज्वाला,नितिन,बादल,मुन्ना, आदर्श,सावन,कमल चौहान, राजेंद्र, धीरज,राजा,राजकुमार,रघु,अर्जुन, मनोज पवार,आलोक,नरेश साहनी, अनिल मारछा,अमित,महेंद्र,संजीत, किट्टू,रब्बू,सुरेश परदेसी,राजेश खत्री, दीपक सेटी,विजेंद्र,विनोद,तिलोक, अंकित,लक्की,देवदास,प्रेमदास, अजय,सफाई नायक भीमा पवार, कैलाश,भानु प्रसादआदि लोग उपस्थित रहे।श्री पवार ने बताया कि 17 अक्टूबर को वाल्मिकी प्रकट दिवस की शोभायात्रा नगर पालिका के पार्किंग से निकलेगी।
