अल्मोड़ा-आज दिनांक 2 अक्टूबर बुधवार को प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल की ताकुला इकाई का चुनाव जिलाध्यक्ष सुशील साह की अध्यक्षता में किया गया।नई कार्यकारणी के गठन में अध्यक्ष पद पर दीपक सुयाल और कुंदन सुयाल के मध्य चुनाव हुआ जिसमे दीपक सुयाल को 43 वोट और कुंदन सुयाल को 21 वोट मिले। दीपक सुयाल ने 22 वोट से जीत हासिल करी।चुनाव कराने में चुनाव अधिकारी के रूप में जिलाध्यक्ष सुशील साह,संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल,जिला मंत्री राकेश तिवारी, जिला प्रचार मंत्री नरेंद्र कुमार (विक्की ),बसौली व्यापार मंडल अध्यक्ष कुन्नू पांडे,पंकज भाकुनी की देख रेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।महामंत्री पद में सर्व सम्मति से योगेश सुयाल चुने गए और कोषाध्यक्ष पद में श्रीमती पुष्पा लोहनी को सर्व सम्मति से निर्विरोध चुना गया।सभी व्यापारियों ने इस ऐतिहासिक पल पर अपना सहयोग दिया,।सभी व्यापारियों ने अंतिम समय तक अपनी उपस्थिति बनाए रखी।ताकुला इकाई के गठन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ताकुला इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सुयाल ने की व संचालन जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल ने किया।जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल,जिला मंत्री राकेश तिवारी,जिला प्रचार मंत्री नरेंद्र कुमार (विक्की ) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया।इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक सुयाल ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया और कहा कि सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ तालमेल बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए वह सदा संघर्षरत रहेंगे।वह जो भी कार्य करेंगे वह सदा व्यापारी हितों के लिए एक आवाज में सभी व्यापारियों के साथ बैठकर करेंगे।नव मनोनीत महामंत्री योगेश सुयाल व कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा लोहनी ने बाहरी व्यापारियों की रोकथाम व बाजार में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए,सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी व्यापारियों के साथ बैठक करके इस समस्या का समाधान करने के लिए कहा एवं सभी व्यापारियों को धन्यवाद प्रेषित किया। समापन में जिलाध्यक्ष सुशील साह ने सभी व्यापारियों व नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया और सभी व्यापारियों के साथ हमेशा एक आवाज में खड़े रहने व सदा व्यापारियों के हितों के लिए काम करने को कहा और चुनाव प्रक्रिया में पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए भी पुलिस कर्मियों का भी धन्यवाद किया।ताकुला व्यापार मंडल के गठन में जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल,जिला मंत्री राकेश तिवारी,जिला प्रचार मंत्री नरेंद्र कुमार (विक्की ),ताकुला व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सुयाल,बसौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुन्नू पांडे,पंकज भाकुनी,ताकुला के संभ्रांत व्यापारी कुंदन सुयाल,वीरेंद्र वर्मा,नेहा आर्य, सौम्या,ममता वर्मा,कमल मिश्रा, संजय सिंह,गणेश राम,अशोक,मनीष सुयाल,विक्की वर्मा,नंदा बल्लभ कांडपाल,ललित पंत,गोकुल,संजय मेहता,कमला भाकुनी,दीपक आर्य,दिनेश नेगी,पूरन सिंह सुप्याल, भुवन अधिकारी,ममता,तारा दत्त पंत, हरीश दानू,नवीन चंद्र लोहनी,ममता वर्मा,दिनेश नेगी,जगदीश चंद्र पंत, रितेश,महेश,जगदीश कांडपाल,सुंदर सिंह सुयाल,पंकज मेहता,ललित, विमल मेहता,कमलेश जोशी,सुनीता भंडारी,मोहन भंडारी,दीपा सुयाल, संजय सुयाल,नवीन पंत,गिरीश, मुकेश वर्मा,दीपक सुयाल,संगीता सुयाल,महिपाल सिंह,सोनू कांडपाल, प्रमोद साह,सुंदर जोशी,धर्म सिंह, नवीन पंत,कुंदन सिंह,मनोज वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *