अल्मोड़ा-सामाजिक कार्यकर्ता राबिन भण्डारी के प्रयासों से शीघ्र ही हीराडुंगरी टाप से रानीधारा को आने वाले बरसाती पानी से बचाव के लिए नाला निर्माण का रास्ता खुल गया है।उनके द्वारा इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर निगम अल्मोड़ा को दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी दिया गया है जिसमें कहा गया है कि हम सभी रानीधारा क्षेत्र के निवासी हैं तथा वर्षों से यहां निवासरत हैं।विगत वर्षों से एस एस बी और हीराडुंगरी टाप में भारी बारिश और भूस्खलन होने से वहां पर भू कटाव होने से जमीन का एक हिस्सा बड़े नाले के रूप में बदल गया है जो कि आफिसर्स मैस एस एस बी से शुरू होते हुए आनन्द सिंह बिष्ट की भूमि में होते हुए कर्नल ब्रजेश सिंह की भूमि से होते हुए रानीधारा क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में सरोज भण्डारी के घर के बगल में उनके मुख्य द्वारा में गिरते हुए नर्मदेश्वर मन्दिर से ऊपर जाने वाला मार्ग जो कि नगर निगम का है उक्त से होते हुए रानीधारा सड़क में आता है।जिससे यहां भारी बारिश होने पर स्थित नाला रौद्र रूप ले लेता है तथा भारी मात्रा में पानी,मलबा तथा बोल्डर आदि बह कर लोगों के घरों में घुस जाते हैं जिससे लोगों को भारी नुक़सान होता है तथा क्षेत्र वासियों में भारी भय और दहशत का माहौल पैदा होता है।इसके साथ ही भवनों और दीवारों को भी भारी नुक़सान होता है।नाला जो कि आनन्द बिष्ट एवं कर्नल बृजेश की भूमि पर है क्षेत्रवासियों से उक्त दोनों व्यक्तियों को समस्या से अवगत कराया गया तथा जनहित में उक्त भूमि पर नाला निर्माण के लिए भूमि देने के सम्बन्ध में वार्ता हुई।जिस पर आनन्द सिंह एवं कर्नल बृजेश के द्वारा नाला निर्माण के लिए भूमि देने पर सहमति बनी है।जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता राबिन भण्डारी एवं क्षेत्रवासियों ने आनन्द सिंह बिष्ट एवं कर्नल बृजेश का आभार व्यक्त करते हुए नगर निगम अल्मोड़ा से उक्त भूमि पर नाला निर्माण की मांग की है।ज्ञापन में राबिन भण्डारी,किरन भाकुनी, ललित मोहन सिंह भाकुनी,कलावती भाकुनी, रामसिंह भाकुनी,भावना बिष्ट, ललित सिंह बिष्ट,हंसी रावत, पुष्कर सिंह रावत,प्रदीप रावत,कविता रावत, अरविंद लटवाल,तनुजा लटवाल,नवीन बुधौड़ी,उमा बुधौड़ी, भूपेंद्र सिंह भाकुनी,प्रियांशी भाकुनी,कार्तिक भाकुनी,कमला बिष्ट,योगेश बिष्ट, मोनिका बिष्ट, भूपेंद्र सिंह भाकुनी,डिम्पल जोशी,मनोज कुमार जोशी सहित पांच दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *