अल्मोड़ा-आज खोल्टा के एक घर में रसेल वाइपर प्रजाति का सांप घुस गया जिसकी सूचना स्थानीय नागरिक दिनेश जोशी द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को दी गयी।उसके बाद तत्काल भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जोशी, गोलू भट्ट, वन विभाग के वन आरक्षी राहुल मनराल एवं श्रमिक नीरज नेगी मौके पर पहुंचे एवं सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।अमित साह ने बताया कि रसेल वाइपर खतरनाक जहरीले सांपों में एक माना जाता है जो कि अब पहाड़ों में भी पाया जाने लगा है।इस रेस्क्यू के उपरांत भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू एवं वहां के लोगों द्वारा वन विभाग का आभार जताया गया।
