जागेश्वर – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कल 27 सितम्बर को जागेश्वर विधानसभा की फड़का पेयजल पम्पिंग और कपकोट/लमगड़ा पम्पिंग योजना के विलंब होने पर धरने का ऐलान किया है। कुंजवाल के इस धरने को लोगों का अपार समर्थन मिलने की उम्मीद है। कुंजवाल के धरने को पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष लमगड़ा शिवराम आर्य, पूर्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्दी आर्य,प्रधान नाटाडोल जीवन आर्य,प्रधान भांगादेवली नरेंद्र प्रसाद,न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच त्रिलोक सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन मेर,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बची राम,क्षेत्र पंचायत सदस्य नाटाडोल रमेश मेलकानी,प्रधान बलिया राजेंद्र बेलवाल,प्रधान मेल गोल पान सिंह मेर,प्रधान डौठा प्रकाश पांडे,पूर्व प्रधान गौलीमहर मोहन नगरकोटी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी,क्षेत्र पंचायत सदस्य धूरासंग्रौली रमेश बिष्ट,प्रधान धूरासंग्रौली दयाल पांडे,प्रधान तिवाड़ी खास जनार्दन तिवारी,पूर्व प्रधान कपकोट गंगाराम,पान सिंह आदि ने समर्थन की घोषणा की है।नाटाडोल ग्रामसभा से इन्द्रलाल,भागुली देवी,मुकेश कुमार,नीरज कुमार,कैलाश कुमार,बचीराम,ललिता देवी,मीना देवी,हरीश चन्द्र भट्ट,गिरीश चन्द्र,जीवन चन्द्र, रमेशचंद्र ने भी कुंजवाल के धरने को समर्थन दिया है।लमगड़ा से पूरन चंद्र पांडे,दीपक मलाड़ा,भगवत सतवाल,हरीश डसीला,खीम सिंह,गोपाल सिंह, मानसिंह,जैत सिंह सहित सैकड़ो क्षेत्र वासियों ने धरने में समर्थन देने का ऐलान किया है तथा कहा है कि संघर्ष में सभी कुंजवाल के साथ हैं।यह धरना कल शुक्रवार को 10 बजे भांगादेवली के गांव से प्रारम्भ होगा।पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विशौदपट्टी के शिवराम आर्या ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वाहन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर क्षेत्र की महत्वपूर्ण पेयजल योजना जो की पूर्ण नहीं हो पा रही है उसको पूरा करने की मांग को लेकर कुंजवाल के धरने को अपना समर्थन दे।
