अल्मोड़ा-जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की चार दिनों से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन आज ठीक हो गई जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली।जानकारी देते हुए जिला चिकित्सालय के पीएमएस डॉक्टर एच सी गड़कोटी ने बताया कि विगत तीन दिन पहले जिला चिकित्सालय की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब हो गई थी जिसके बाद मरीजों को दिक्कत ना हो इसके लिए मैनुअल मशीन से एक्सरे किया जा रहे थे। इसके साथ ही अविलंब मशीन को ठीक करने के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए गए थे।जिसके फलस्वरुप आज प्रातः मशीन को ठीक कर मरीजों के लिए सुचारु कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास है कि जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *