अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का जिला सम्मेलन 2024 स्प्रिंग डेल स्कूल के सभागार में आज आयोजित किया गया जिसमे जिला व्यापार मंडल की सभी इकाइयों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री किशन गुरुरानी और राष्ट्रीय मंत्री मनोज अरोड़ा रहे।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी और जिला प्रभारी हरीश सोनी रहे।जिला सम्मेलन में अल्मोड़ा नगर इकाई के सभी पदाधिकारी,कोसी इकाई,शीतलाखेत इकाई,कठपुड़िया इकाई,दौलाघट इकाई,बसौली इकाई, लमगड़ा इकाई,शहरफाठक इकाई, जैती इकाई,दन्या इकाई,बसौली इकाई,जागेश्वर इकाई,पनुवानौला इकाई,नैनी इकाई,पेटशाल इकाई, गरूड़ाबाज इकाई श,ताकुला इकाई, भनोली इकाई,ध्याडी इकाई,सोमेश्वर इकाई,गोविंदपुर इकाई व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।जिसमें सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर सभी ने ईश वंदना की। सभी जिला पदाधिकारीयों द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया।सभी मंचासिन अतिथियों द्वारा जिला पदाधिकारियों और ग्रामीण पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में सभी इकाइयों ने अपनी अपनी क्षेत्रीय परेशानी से अवगत कराया।जिसमें सभी द्वारा अवगत कराया गया कि बाहरी व्यापारियों पर रोक,कूड़ेदान की व्यवस्था,ऑनलाइन का विरोध सभी व्यापारियों को एकजुट होकर करना पड़ेगा,श।जिसमें जिला प्रभारी हरीश सोनी ने सभी से संगठित होकर कार्य करने को कहा। प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी ने कहा कि हम सभी अपने व्यापार को कैसे बढ़ाएं ये सभी को मिलकर सोचना होगा और हम सभी को मिलकर ऑनलाइन का विरोध करते रहना पड़ेगा तथा अपने व्यापार को डिजिटल माध्यम से भी आगे बढ़ाना होगा।राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने संगठन में सभी को एक जुट कार्य करने के लिए प्रेरित किया और किसी भी परिस्थिति में हमेशा खड़े रहने का विश्वाश दिलाया।राष्ट्रीय संगठन मंत्री और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी ने जिला सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह आयोजन कई वर्षों बाद हुआ है जब प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी और ग्रामीण पदाधिकारी एक साथ एक मंच पर है।कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल,संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल और अमन नज्जोन द्वारा किया गया।सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील साह ने की।ग्रामीण इकाइयों से शीतलाखेत के अध्यक्ष गणेश पाठक ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
जागेश्वरी इकाई के अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने जागेश्वर में व्यापारियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया।नगर व्यापार मंडल के महामंत्री वकुल साह द्वारा अपने संबोधन में सभी का नगर व्यापार मंडल परिवार की तरफ से स्वागत किया गया और किसी भी समस्या में साथ रहने की बात कही।कार्यक्रम के समापन में जिलाध्यक्ष सुशील शाह ने सभी इकाइयों को मजबूती से काम करने और कुछ फर्जी संगठनों से सावधान रहने की बात कही और सभी इकाइयों को एकजुट होकर ऑनलाइन जैसी समस्या से लड़ने के लिए कहा।उन्होंने ग्रामीण इकाइयों को अपने क्षेत्र में फेरी आदि में पूर्ण पाबंदी के लिए भी कमर कसने को कहा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील शाह द्वारा मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि,नगर इकाई और सभी ग्रामीण इकाइयों का आभार व्यक्त किया और 6 महीने में जिला कार्यकारिणी द्वारा एक और जिला सम्मेलन आयोजित करने का वादा किया।व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील शाह द्वारा स्प्रिगडेल स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और स्प्रिगडेल स्कूल के अकैडमी हेड विपुल कार्की को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में जिला व्यापार मंडल परिवार से दीप लाल साह,जगमोहन अग्रवाल,रवि बनोला,बालम कपकोटी,पवन साह, शहजाद कश्मीरी,रंजन गुप्ता,ज्योति कपूर,प्रताप कनवाल,सुनील कर्नाटक, प्रकाश बिष्ट,करन पांडे,अतुल पांडे, राकेश तिवारी,हरीश मेहता,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,अमित साह(सोनू ),अमन नज़्जौन,राहुल बिष्ट,तरुण वर्मा,ललित मिश्रा,युवम वोहरा,नरेंद्र कुमार (विक्की),अशोक गोस्वामी,जय सहगल,कार्तिक साह और नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,नरेंद्र लाल साह,महिला उपाध्यक्ष जया साह,सचिव वकुल साह,कोषाध्यक्ष कुणाल नयाल, उपसचिव अश्विन नेगी,आशीष भारती और ग्रामीण व्यापार मंडल की इकाई से पूरन बिष्ट,हरीश कपकोटी,देवेंद्र सिंह रौतेला,लक्ष्मण सिंह, कुन्नू पांडे, दीपक सुयाल,अतुल चंद्र पांडे,त्रिलोक सिंह पूना,मनोज धूवाल,बसंत धूवाल, मुकेश चंद भट्ट,षष्ठी भट्ट,भगवान खत्री,गोपाल सिंह मेहता,सत्यम बिष्ट, नीरज जोशी,शिवराज सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट,शिवराज सिंह, गणेश पाठक,दीपक साह,कमल तिवारी, केदार बिष्ट,मोहन जोशी,गंगा दत्त जोशी,नवीन जोशी,सूरज सिंह, नारायण जंतवाल,मनीष नेगी,कृपाल सिंह,हिमांशु वर्मा, हरीश आर्य,मदन मोहन,हरीश बिष्ट,गोविंद जोशी,मोहन सिंह भंडारी,राकेश नेगी,राजेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
