अल्मोड़ा-नवनियुक्त जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डे का आज देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर निगम अल्मोड़ा शाखा के व प्रदेश के पदाधिकारीगणों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार द्वारा नगर निगम अल्मोड़ा में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं से भी जिलाधिकारी को वगत कराया गया तथा बताया गया कि माह अगस्त 2024 का वेतन अभी तक नहीं मिलने से कर्मचारियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही मांग की कि नगर निगम में शीघ्र आयुक्त की नियुक्त की जाए ताकि कर्मचारियों को वेतन आदि का भुगतान हो सके।जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि एक दो दिन में इसकी व्यवस्था कर दी जाएगी तथा वेतन आदि समस्याओं का समाधान भी किया जायेगा।संघ ने जिलाधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को उन्होंने काफी गंभीरता से समझा।राजपाल पवार ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा सफाई कर्मचारियों की बस्तियों में बर्षा से क्षतिग्रस्त हुए आवासों को पुनः बनाये जाने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करवाने हेतु प्रयास कर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया है। जिलाधिकारी से मिलने वालों में प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार,शाखा अध्यक्ष दीपक चंदेल,महासचिव राजेश टांक,जिलाध्यक्ष दीपक शैलानी,शाखा कोषाध्यक्ष अशोक, शाखा संरक्षक दीपचंद्र उर्फ पप्पू भाई आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *