हल्द्वानी-आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी की एक अहम बैठक प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर के नेतृत्व में उनके कार्यालय में की गई जिसमें अल्मोड़ा में बदहाल सड़कों के जल्द से जल्द सुधारीकरण के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों,व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी ने कड़े शब्दों में निंदा करती है।प्रदेश कार्यकारिणी ने बैठक में अहम निर्णय लिया है कि यदि जल्द ही सभी व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते हैं तो देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी उत्तराखण्ड में स्थापित समस्त अपनी सभी इकाइयों को साथ लेकर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगी।बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का वार्षिक अधिवेशन जून में नैनीताल तथा होली मिलन 23 मार्च को हल्द्वानी में होगा।प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा के बाद उक्त निर्णय लिया गया।बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक हुकम सिंह कुंवर,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी,युवा मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता,हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट,हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, युवा मंडल मंत्री भूपेश बिष्ट,राकेश सिंह धपोला,अभिषेक पांडे,महेश जोशी आदि मौजूद रहे।
