अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मोदी के सुशासन गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान भाजपा के द्वारा चलाया जा रहा है यह मात्र जनता को छलने की भाजपा की साजिश है।यह कहना है नगर कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री संघठन वैभव पाण्डेय का।प्रेस को जारी एक बयान में नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संघठन वैभव पाण्डेय ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने वास्तव में जनता के लिए कुछ किया होता तो आज भाजपा कार्यकर्ताओ को बाजार बाजार भटककर आम जनमानस से मोदी के समर्थन में कॉल करा कर समर्थन देने की अपील ना करनी पड़ती। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता मोदी सरकार द्वारा 9 वर्ष में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता को दे रहे जबकि जनता को पता है कि असल में इन 9 सालो में धरातल पर विकास के काम ही नहीं हुए है।जिस पीएम गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड से अधिक लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने का डंका भाजपा कार्यकर्त्ता पीट रहे है वे पुराना इतिहास उठा कर देखे ऐसी कई योजनाए कॉंग्रेस सरकार मे लगातार चलती रही।किसान सम्मान निधि के माध्यम से देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधी के माध्यम से वार्षिक ₹6000 देने की बात जो की जा रही है उस पर भाजपा कार्यकर्त्ता ये भी स्पष्ट करें कि क्या 6000 वार्षिक पर किसानो के परिवार पल जायेंगे?जिस उज्जवला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक लोगों को उज्जवला गैस के कनेक्शन देने की बात भाजपा सरकार कर रही है वो ये भी बताये कि कनेक्शन देने के बाद क्यों प्रतिमाह सिलेंडर मुफ्त नहीं भरे जा रहे? प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघरों को आवास देने का काम निरंतर किया जा रहा है ऐसा भाजपा कार्यकर्त्ता चीख चीख कर कह रहे है। यदि ऐसा है तो आज भी लाखो लोग झोपड़पट्टी और सडक में खुले मे रहने के लिए क्यों मजबूर है ये भी भाजपा कार्यकर्त्ता बताये।मोदी सरकार में एम्स की संख्या में वृद्धि देखने की जो बात भाजपा कर रही है वो ये बताये कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी अल्मोड़ा का बेस, जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज रेफलर सेंटर क्यों बने हुए है। जिस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 24 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए हैं उन आयुष्मान कार्ड को रात्रि में कोई भी हॉस्पिटल स्वीकार नहीं करता।श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा महा जन सम्पर्क अभियान के बहाने अपने पापों पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *