अल्मोड़ा-दिनांक- 26.06.2023 को जाखनदेवी अल्मोड़ा निवासी विनोद राठौर द्वारा स्व0 प्रकाश सिंह नेगी के बच्चे भावना नेगी उम्र 17 वर्ष व आदित्य नेगी उम्र- 16 वर्ष निवासी बख अल्मोड़ा के अभी तक घर नही लौटने की सूचना रात्रि लगभग 8 बजे कोतवाली अल्मोड़ा में दी गयी।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा रात्रि के समय में नाबालिग बच्चों के गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र बच्चों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर चौकी प्रभारी धारानौला दिनेश सिंह परिहार व पुलिस बल के साथ अल्मोड़ा विश्वनाथ क्षेत्र में तलाश प्रारम्भ की गई।सूचना पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व एसडीआरएफ व अल्मोड़ा फायर यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची।सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमों द्वारा बच्चों की तलाश हेतु रात्रि में विश्वनाथ नदी के आस-पास सघन सर्च अभियान चलाया गया।पुलिस टीम के सर्च अभियान के दौरान रात्रि समय करीब 1 बजे दोनों बच्चों भावना नेगी व आदित्य नेगी का शव विश्वनाथ नदी भैसोड़ाफार्म के पास से बरामद हुए। पुलिस द्वारा दोनों बच्चों के शवों का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *