अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी महा जनसंपर्क अभियान के उत्तराखंड प्रभारी अश्विनी त्यागी ने अल्मोड़ा पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करने का कार्य किया। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में श्री त्यागी ने बताया कि 2014 से सत्ता में आई भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ता महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से मिलकर सीधा संवाद करने का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों से भी रूबरू करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने जन अपेक्षाओं पर लगातार खरा उतरने का कार्य किया है।चाहे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को पहचान दिलाने का कार्य हो चाहे, कोविड महामारी से सफलतापूर्वक बाहर निकलने का कार्य हो मोदी सरकार में बेहद व्यवस्थित तरीके से हुए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में पूरे देश में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिले हैं। 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार ने संकल्प लिया था कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संचालन करेगी जिस पर वह शत प्रतिशत खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि 2014 में सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने आर्थिक छुआछूत के भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से जीरो बैलेंस के जनधन खातों की शुरुआत की जिसके तहत 2014 से आज तक पूरे देश में 40 करोड़ 27 लाख जनधन खाते खोले जा चुके हैं जिसमें योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 11 करोड परिवारों को शौचालय देने का कार्य किया,साडे अठारह हजार गावो में बिजली पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा सरकार जनादेश पर सत्ता में आई। उस समय चौदह करोड बावन लाख लोगों के पास गैस के कनेक्शन थे आज इनकी संख्या बढ़कर इकतीस करोड़ छततीस लाख हो गई है।उन्होंने कहा कि 9 सालों में परिवर्तन का अभूतपूर्व दौर आया है।जहां 2014 तक देश में 723 विश्वविद्यालय थे वहीं इन विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ाकर 1113 करने का कार्य मोदी सरकार ने किया जिससे उच्च शिक्षा में एक बड़ा परिवर्तन आया है। मोदी जी ने गरीब, किसान,मजदूर सहित बड़ी संख्या में आम आदमी के लिए पांच लाख तक के इलाज के लिए निशुल्क स्वास्थ्य बीमा की आयुष्मान कार्ड योजना चलाई।आज देश में 23 करोड़ तीस लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं जिनका उनको लगातार लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में जहां पूरा विश्व इस महामारी से हलकान था तथा पूरे विश्व की आर्थिकी लड़खड़ा गई थी।वही केवल 11 माह के समय में मोदी सरकार ने आम जनता के लिए निशुल्क टीको की व्यवस्था करी और प्रथम,द्वितीय एवं बूस्टर डोज के रूप में 220 करोड़ डोज लगाने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि इस दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का लाभ भी दिया गया। मोदी सरकार में आंतरिक कानून व्यवस्था बेहद दुरुस्त हुए है। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार देने के लिए अनेक तरह से पहल मोदी सरकार में हुई। उन्होंने कहा कि इन सभी बातों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता इस 1 माह के महा जनसंपर्क अभियान में जनता के बीच जाएंगे और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल जनता को भ्रमित करने का काम कर रहा है क्योंकि विपक्ष यह समझ चुका है कि मोदी सरकार में जिस तरह से विकास के जन कल्याण के कार्य हो रहे हैं ऐसे में विपक्ष का सत्ता वापसी का सपना केवल सपना ही बनकर रह जाएगा।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 7 नए आई आई एम खुले हैं।7 नई आईआईटी खुली हैं।15 नए एम्स खुले हैं और 700 नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही देश की सुरक्षा के लिए सेना को अत्याधिक हथियारों से लैस भी किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में धारा 370 हटाना एक ऐतिहासिक निर्णय था।भव्य राम मंदिर का निर्माण,काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण,केदारनाथ पुनर्विकास परियोजना,चार धाम ऑल वेदर रोड,नमामि गंगे परियोजना सहित अनेक ऐसी योजनाएं हैं जो भाजपा सरकार द्वारा संचालित की गई।अल्मोड़ा लोकसभा संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 81866 परिवारों के 368000 पारिवारिक सदस्यों को इसका लाभ दिया जा रहा है।उज्जवला योजना के तहत 24600 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं।128792 परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा कुमाऊ के प्रमुख मंदिरों को मानस मंदिर माला में सम्मिलित कर इन्हें भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। श्री टम्टा ने बताया कि अल्मोड़ा बागेश्वर चंपावत पिथौरागढ़ में आमजन हेतु प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 220250 कार्डधारक को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ 72196 परिवार ले रहे हैं,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11013 परिवारों को घर दिया गया,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,सौभाग्य योजना,आयुष्मान भारत योजना आदि ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिसमें लाखों लोग इनका लाभ ले रहे हैं। पिछले 1 साल में कनेक्टिविटी की समस्या को समाप्त करने के लिए 153 से अधिक मोबाइल टावरों की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 536 मोटर मार्ग और 4526 किलोमीटर सड़के बनी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य कर रही है।प्रेस वार्ता में केबिनेट मंत्री रेखा आर्य,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा सहित मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,दर्शन रावत,चंदन बहुगुणा,मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी,पारस कांडपाल,संजय डालाकोटी,कैलाश गुरुरानी,कृपाल बिष्ट,ललित मोहन दोसाद,पंकज जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लीला बोरा,महिला नगर अध्यक्ष भावना तिवारी,तारा जीना,ललिता बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *