अल्मोड़ा-प्रेस को जारी एक बयान में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने व्यापारियों और आम जनता से व्यापार मंडल की ओर से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपने दुकान,मकान के आस पास किसी भी फेरी लगाने वाले को समान नहीं लगाने दे।अधिकांश देखा गया है कि बहुत से बाहरी व्यक्तियों द्वारा फेरी का सामान लाकर नगर क्षेत्र के समीप बेचा जा रहा है।आशंका है कि इनमे से अधिकतर व्यक्ति दिन में फेरी पर सामान बेचने और रात को चोरी जैसी घटना को अंजाम देने का कार्य कर रहे है।हम सभी का कर्तव्य बनता है कि इन बाहरी लोगो को बिना सत्यापन अपने नगर में फेरी और जगह न दी जाए।उन्होंने कहा कि अगर कोई भी मकान मालिक बिना सत्यापन इन्हे अपने मकान,दुकान में रखता है तो उस पर भी कार्यवाही की जाएगी।अल्मोड़ा के हित में इन्हे बिना सत्यापन के कोई भी कमरा और दुकान न दे।उन्होंने कहा कि मामूली स्वार्थ के चलते कुछ दुकानदार और स्थानीय लोग इन्हे पनाह दे रहे है।यदि नगर में इस कारण कोई भी बड़ी वारदात होती है तो इनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। नगर की सुरक्षा को देखते हुए भी यह जरूरी है कि नगर क्षेत्र में बिना सत्यापन कोई भी बाहरी व्यक्ति फेरी न लगाए। अगर कोई भी ऐसा करता पाया गया तो व्यापार मंडल उसके खिलाफ कार्यवाही के लिए बाध्य होगा।उन्होंने कहा कि जनहित के इस मुद्दे में सभी व्यापारियों का सहयोग जरूरी है।उन्होंने कहा कि मेले और बाजारों के नाम पर नगर का व्यापार समाप्त करने वालो के खिलाफ भी अब व्यापार मंडल आवाज उठाएगा और इनको बुलाने वालो का भी पर्दाफाश किया जाएगा।उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को हक नही है कि वह अपने निजी स्वार्थ के लिए अल्मोड़ा के व्यापारियों की रोजी रोटी के साथ खिलवाड़ करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *