अल्मोड़ा-जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू ने पडो़सी राज्य हिमाचल में काँग्रेस की शानदार विजय को काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पहली जीत बताते हुए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी को बधाईयाँ प्रेषित की।अपने बयान में श्री भोज ने कहा कि हिमांचल की जनता ने विकास के लिए तत्पर काँग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करके केन्द्र की मोदी सरकार को करारा झटका दिया हैं।देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महँगाई का चरम स्तर में पहुँचना और देश की संवैधानिक संस्थानों को धूमल करने और कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ जनता का मुँहतोड़ जवाब हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के आम लोकसभा चुनावों में काँग्रेस पार्टी देश की सत्ता में वापसी करेगी।काँग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करके देश की जनता के विश्वास पर नये सिरे से मजबूत होगी।उन्होंने हिमाचल प्रदेश के काँग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ऒर हिमाचल प्रदेश की जागरूक जनता को बधाईयाँ प्रेषित करी।
