अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारी/टीआई व प्रभारी इण्टरसेप्टर को सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर नाबालिग द्वारा वाहन चलाना पाये जाने पर सम्बन्धित वाहन स्वामी/संरक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये है।प्रभारी इंटरसेप्टर जीवन सिंह सामन्त द्वारा चेकिंग के दौरान शिखर तिराहे के पास रैश ड्राइविंग करने पर वाहन स्कूटी संख्या UK01C5752 को रोकने पर ज्ञात हुआ कि चालक मात्र 15 वर्ष का नाबालिग है,जिस पर मौके पर वाहन स्वामी/अभिभावक का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 25000 रु0 का कोर्ट चालान कर वाहन को सीज किया गया।अभिभावक को मौके पर बुलाकर नाबालिग को सुपुर्द करते हुए काउंसलिंग कर भविष्य में अपने नाबालिग बच्चे को वाहन न देने की उचित हिदायत दी गयी।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *