अल्मोड़ा-इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत द्वारा नगर के समस्त फूड डिलीवरी बॉयज पिज्जा बाइट,पिज्जा स्लाइस,डोमिनोज पिज्जा,जोमेटो के स्थानीय मैनेजर एवम कर्मचारीगणों की मीटिंग ली गई।सभी को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।डिलीवरी बॉयज को डिलीवरी देते समय गति सीमा में नियंत्रण रखने, रैश ड्राइविंग,जिक जैक ड्राइविंग न करने की सख्त हिदायत दी गई।इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एल आर शाह रोड पर एक प्राइवेट वाहन कार संख्या UK01D0549 को रोककर चैक किया गया,वाहन चालक/वाहन स्वामी महेंद्र सिंह निवासी पाटिया अल्मोड़ा अपनी प्राइवेट वाहन में सवारियां लेकर अल्मोड़ा को आ रहा था,प्राइवेट वाहन का कमर्शियल प्रयोग करने पर वाहन चालक का चालान कर वाहन को मौके पर सीज किया गया।
