अल्मोड़ा-दिनांक01.12.2022 को रविशंकर मिश्रा सिविल जज सिनियर डिविजन/सचिव जिला विधिक प्राधिकरण अल्मोड़ा की मौजूदगी में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक द्वारा जिला न्यायालय सभागार में जनपद अल्मोड़ा के पैरा लीगल वालंटियर्स को महिला अपराध/महिला सुरक्षा,मानव तस्करी,साईबर अपराध,यातायात नियमों जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। उत्तराखण्ड पोलीस एप में उपलब्ध सभी सुविधाओ के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए उपस्थित महिलाओं व युवतियों को सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया और इस जानकारी को अपने साथियों,घर व आस-पास के लोगों को बताकर गौरा शक्ति में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित किया गया।उपस्थित अभिभावकों से अपील की गई कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें,नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देना,दुर्घटना का कारण बन सकता है और अपने आस-पड़ौस के अभिभावकों को भी जागरुक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *