अल्मोड़ा-युवाओं में खासे लोकप्रिय चेहरे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुड्डू को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वाराअखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अल्मोड़े जिले का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भूपेन्द्र भोज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं में काफी जोश है। शनिवार को कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही भूपेन्द्र भोज के स्वागत समारोह में एक जुलूस निकाला जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने उमड़कर प्रतिभाग किया।होटल देवदार से शिखर होटल तक निकले इस जुलूस में पूरा माहौल कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद,भूपेन्द्र भोज जिन्दाबाद के नारों से गुंजायमान रहा।अल्मोड़ा नगर सहित पूरी विधानसभा से लगभग एक हजार लोगों ने इस जुलूस में शिरकत की।इस शक्ति प्रदर्शन से पूरा माहौल कांग्रेसमय हो गया।हालांकि इस शक्ति प्रदर्शन से भूपेन्द्र भोज ने शीर्ष नेतृत्व को भी यह साबित कर दिया कि वे अल्मोड़ा कांग्रेस के वर्चस्वमान नेता हैं।भूपेन्द्र भोज पूर्व में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष,पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन,पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय युवा कांग्रेस,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस,पूर्व उपाध्यक्ष जिला निर्माण सलाहकार समिति उत्तराखंड सरकार,पूर्व प्रदेश कांग्रेस सदस्य,पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर चुके हैं।स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ए के सिकन्दर पवार,यूसीडीएफ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,एन एस यू आई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा,पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *