बागेश्वर-जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर एवं मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया बागेश्वर कवि जोशी ने बताया कि कल 14 नवंबर प्रातः 11.30 बजे से कांग्रेस कमेटी बागेश्वर द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पावन सरयू गोमती संगम से किया जायेगा।
इसके बाद गांधी मूर्ति नुमाइशखेत में पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की जयंती पर उनको याद किया जाएगा।उसके बाद देश के चौरासी निवासी स्वतंत्रता सेनानियो के परिवार को सम्मानित किया जायेगा।फिर नुमाईशखेत,नई बस्ती,भीटालगांव व भोनियाधारा तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा के प्रभारी महेन्द्र सिंह लूंठी प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में सभी संगठन के नगर अध्यक्षों,ब्लॉक अध्यक्षों,जिलाध्यक्षों, प्रदेश कार्यकारणी सदस्यों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *