अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजो में छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों,मानव तस्करी, महिला सुरक्षा/बाल अपराध,साईबर अपराध,यातायात नियमों,उत्तराखण्ड पुलिस एप व पुलिस हेल्प लाईन नम्बरों की जानकारी देने हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये है।इस क्रम में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त ने दिनांक 09.11.2022 को बीरशिवा स्कूल चौखुटिया में उपस्थित छात्र- छात्राओं व उनके अभिभावकों व थाना दन्या की एचटीयू टीम द्वारा राईका बाराकूना में उपस्थित छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आपके गाँव या आसपास कोई व्यक्ति नशे से सम्बन्धित पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें,आपकी जानकारी गोपनीय रखी जायेगी।मानव तस्करी, महिला सुरक्षा/बाल अपराध के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर इनके गंभीर परिणामों से अवगत कराते हुए सजग रहने हेतु बताया।इसके अतिरिक्त यातायात नियमों,साईबर अपराध,उत्तराखण्ड पुलिस एप व पुलिस हेल्प लाईन नम्बरों की जानकारी देकर जागरुक करते हुए बताया किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर उत्तराखण्ड पुलिस एप या पुलिस हेल्पलाईन नम्बरों के माध्यम से शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *