अल्मोड़ा-दिनांक 31.10.2022 को थाना दन्या में सूचना प्राप्त हुई कि खष्टी बल्लभ भट्ट निवासी चुटडा थाना दन्या का ज्वैलरी और 20,000 से भरा बैग कही गुम हो गया है।थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा सूचना पर तत्काल थाने के चीता मोबाईल ड्यूटी मे तैनात कर्मचारीगणों को खोये बैग की तलाश के लिए निर्देशित किया गया।चीता मोबाईल ड्यूटी में तैनात कानि० कुन्दन लाल व देवेन्द्र चावला द्वारा बैग की खोजबीन हेतु लोगों से जानकारी जुटाकर अथक प्रयास से बैग को ज्वैलरी मय 20000 रुपयों के बरामद करते हुए,बैग स्वामी खष्टी बल्लभ भट्ट के सुपुर्द किया गया।बैग स्वामी द्वारा गुम हुई सम्पूर्ण ज्वैलरी व नकदी को वापस पाकर दन्या पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
