अल्मोड़ा-भाई दूज के पावन पर्व के अवसर पर अल्मोड़ा के कर्बला स्थित लेप्रोसी हॉस्पिटल होम में दीया सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा जरूरी सामान जिसमें चीनी,सूजी दाल,मसाले,साबुन आदि था लेप्रोसी के कर्मचारियों को सुपुर्द किया गया ।सोसाइटी के सचिव गंगा सिंह बसेड़ा ने बताया कि लेप्रोसी हॉस्पिटल होम अल्मोड़ा में सम्पर्क करने पर जब पता चला कि वहां जरूरी सामान की आवश्यकता है तो दीया सोसायटी के सदस्यों द्वारा अनुदान जमा करके उनके लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया।इस अवसर पर दीया सोसायटी के सदस्य व सलाहकार आशुतोष रावत ने बताया कि दीया सोसायटी समय समय पर समाज में जरूरतमंद लोगों को मदद करती है तथा उनके अंधरे जीवन में दीया जलाने का प्रयास करती है।वही विनोद जोशी ने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि वे भी यथासंभव समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करें।दीया सोसायटी के इस प्रकार के सामाजिक कार्यो के लिए दीया सोसायटी के अध्यक्ष अखिलेश चौहान ने सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया,साथ ही भविष्य में इस तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर आशुतोष रावत,वैभव जोशी,अजय,शुभम,प्रमोद,विनोद जोशी,गंगा सिंह बसेड़ा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *