अल्मोड़ा-दिनांक 24.10.2022 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को नेगी टायर पंचर की दुुकान एनटीडी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में फायर सर्विस द्वारा मौके पर पहुंचकर दो मोटर फायर इंजन द्वारा होजरील व होज पाइप फैलाकर आग को बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे मे आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया,आग में टायर,एयर कंप्रेसर मशीन इत्यादि चीजें जल गई लेकिन कोई भी जनहानि नहीं हुई।
