अल्मोड़ा- कर्नाटकखोला निवासी एवं जिला विकास कार्यालय अल्मोड़ा से प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त समाज में हरपल मदद को तत्पर समाजसेवी श्रीमती आनन्दी पाण्डेय उम्र 74 वर्ष का विगत रात्रि बीमारी की वजह से निधन हो गया था।आज प्रातः 11 बजे उनके आवास कर्नाटक खोला से उनकी अंतिम यात्रा विश्वनाथ मोक्षधाम को प्रस्थान हुई।विश्वनाथ श्मशान घाट में उनकी अंतेष्टि की गयी।इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।मधुर व्यवहार और सबके साथ सहज स्नेह रखने वाली आनन्दी बुआ के नाम से प्रसिद्ध महिला के निधन पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,विधायक मनोज तिवारी,पालिका सभासद अमित साह मोनू,पालिका सभासद मनोज जोशी,दुर्गामहोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर सचिव सुनील कर्नाटक,नमित जोशी,तारू साह,घनानंद नैनवाल,हरीश जोशी, निर्मल मुनगली,अतुल पाण्डेय,हर्ष जोशी,अनिल जोशी,हेम जोशी,रमेश जोशी,पीयूष पांडेय,अभिषेक जोशी, वीरेंद्र जीना,हेमंत पांडेय,अनुज साह, हर्षवर्धन तिवारी,दीवान सिंह बिष्ट,भावेश पांडेय आदि ने गहरा शोक व्यक्त करके आनन्दी बुआ के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
