अल्मोड़ा-आज पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कहा कि विगत रात्रि दशहरा समारोह में रावण के पुतले को जलाने के सम्बन्ध में जो विवाद हुआ और फलस्वरूप रावण का पुतला नहीं जल पाया उसकी वजह से हमारे सांस्कृतिक शहर अल्मोड़ा की देश प्रदेश में बड़ी बदनामी हुई है।इस घटना का मूल कारण दशहरा समिति एवं जिला प्रशासन की घोर लापरवाही रही है।पूरे शहर में अराजकता का माहौल बना रहा तथा कई जगह पर मारपीट की घटनाएं हुई हैं।यहां तक की पुलिस के साथ भी मारपीट की गयी है।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि उक्त घटना की जांच कराई जाए जिससे कि ऐसी शर्मनाक घटना की पुनरावृत्ति होने से भविष्य में बचा जाए तथा अल्मोड़ा शहर की संस्कृति में कोई भी बदनुमा दाग ना लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *