अल्मोड़ा-सरकार की नाकामी के कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है तथा अपराधी बेखौफ हो चुके हैं।कानून का किसी को डर व भय नहीं रह गया है।यह प्रदेश सरकार की नाकामी व विफलता का कारण है यह बात नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड के 4 दिन तक राजस्व पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज न किए जाने को प्रशासन व राजस्व पुलिस की सांठगांठ बताते हुए कहा कि इस मामले में व्यापक जनाक्रोश के बाद मामले को सिविल पुलिस को सौंपा जाना,संबंधित रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाया जाना,साक्ष्य मिटाये जाने से साफ है कि सरकार अंकिता मामले में अभियुक्त को बचाना चाहती है।उन्होंने आरोप लगाया कि इसी तरह उत्तरकाशी में एक दलित लड़की से बलात्कार किया गया लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्प में जगदीश हत्याकांड में मुख्यमंत्री तो दूर की बात सत्तारूढ़ दल के किसी विधायक,सांसद,मंत्री ने सांत्वना के दो शब्द भी नहीं बोले।उन्होंने अंकिता, जगदीश हत्याकांड,उत्तरकाशी में हुई लड़की से बलात्कार की घटना की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई किए जाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने तथा दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुए घोटाले, भ्रष्टाचार की परत दर परत खुलती जा रही है तथा युवाओं के भविष्य के साथ जिस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है,जिस ब्लैक लिस्टेड संस्था को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी थी वह गंभीर मामला है।उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें हाकम सिंह को तो गिरफ्तार कर दिया गया लेकिन बड़े रसूखदार व शासन में बैठे लोगों को बचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हाकम तो एक मोहरा है लेकिन हाकम के पीछे कौन है इसकी जांच होनी चाहिए।उन्होंने भर्ती परीक्षा की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की।उन्होंने प्रश्न के उत्तर में हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को धन बल की जीत बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत नहीं है।भाजपा येन कैन प्रकार से सत्ता में काबिज रहना चाहता है।उन्होंने महिला क्षेत्रिय आरक्षण भर्ती घोटाला प्रदेश में भर्ती व महिला सुरक्षा के मामले में सरकार से 2 दिन का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की और कहा कि कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक मनोज तिवारी,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा, भूपेन्द्र भोज,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,दिनेश नेगी आदि उपस्थित थे।
