अल्मोड़ा-आज गांधी जयंती के अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल की छात्र छात्राओं ने सफाई सफाई अभियान कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।जिसमें मानस पब्लिक स्कूल की अलग अलग टीम बनाकर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ गांधी पार्क व दूंगा धारा मोहहल्ला के आसपास के क्षेत्र में नालियों,रास्तों की सफाई की गई।प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने इस अवसर पर सफाई अभियान करने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने विभिन्न कार्यक्रम। आयोजित कराएं।जिसमें भाषण प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता आदि शामिल है।बच्चों को विद्यालय की तरफ से फल व मिष्ठान वितरण किये गये।प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने छात्र छात्राओं को गांधीजी के जीवन के बारे में बताते हुए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने और उनका अनुसरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि गांधी जी एक महान व्यक्तित्व रहे। उनके जीवन से हमें सीख लेने की आज अति आवश्यकता है।गांधीजी हमेशा सत्य और ईमानदार बने रहने की सीख देते हैं और सादा जीवन व उच्च विचार का उनका मंत्र हमें हमेशा प्रभावित करता है और यह अमर वाक्य हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।आज अनुशासन और अच्छे संस्कार अच्छी आदतें के साथ जीवन शैली के उच्चतम मूल्यों को समझने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *