अल्मोड़ा-समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष भी दुर्गा महोत्सव बड़ी भव्यता,शालीनता,अनुशासन,हर्षोल्लास व जगत कल्याण की भावना से मां देवी की स्तुति कर प्रार्थना कर भव्यता के साथ मनाया जाएगा।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संयोजक श्री बिष्ट ने समिति के सभी पदाधिकारियों,सदस्य गणों, ढुंगाधारा मोहल्ला और पूर्व पोखर खाली की जनता,निवासियों से श्रद्धा भक्ति भाव के साथ अपनी सहभागिता अधिक से अधिक संख्या में किए जाने का अनुरोध किया हैं।रविवार को मानस कुटीर रामलीला मैदान मानस पब्लिक स्कूल ढुंगाधारा में एक आम बैठक दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम को भव्य और शालीन बनाने के लिए आम जनता के साथ की गयी।समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, उपाध्यक्ष श्रीमती नीमा नगरकोटी, अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट,उपसचिव श्रीमती रंजना भंडारी ने अपने विचार व्यक्त कर भव्य और शालीन शोभायात्रा निकालकर प्रथम नवरात्र के पूर्व विधि विधान से मां देवी की पूजा अर्चना कर पूर्व की भांति मां देवी की प्राण प्रतिष्ठा कर सांय कालीन महाआरती से पूर्व वह पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी अपने विचार रखें।इस दौरान सभी उपस्थित जनों ने मूर्ति विसर्जन में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कही और आयोजन को सुंदर व सफल बनाने का सहयोग समर्थन दिया।श्री बिष्ट ने बताया कि बैठक में उपस्थित श्रीमती गीता बिष्ट,श्रीमती विमला नगरकोटी,श्रीमती कविता तिवारी, भुवन चंद्र त्रिपाठी,अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट,दीपक कांत पांडे,श्रीमती निरंजना पांडे,दीवान सिंह रावत,कृष्ण कुमार पांडे, कुमारी ज्योति सतवाल,श्रीमती प्रेमा गरकोटी,श्रीमती शोभा नगरकोटी,श्रीमती मीनाक्षी चौहान,श्रीमती पुष्पा रावत,मनोज रावत,प्रभात जोशी,हेम तिवारी,श्रीमती अनीता सिराड़ी,हरीश बिरोरिया सहित अनेकों लोगों ने महोत्सव को अपना समर्थन और सहयोग देने की बात कही है।समिति की अध्यक्षा श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नवरात्र सभी के लिए फलदायक,समृद्धि,अच्छे स्वास्थ्य,खुशहाली,सफलता,शांति , स्थिरता,प्रेम स्नेह और सुन्दर उन्नति का उदाहरण बने,सभी की मनोकामना पूर्ण हो,विश्व में शांति और सद्भावना बनी रहे ऐसी भगवान से कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *