अल्मोड़ा-आज प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर महिला मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए गए और सिद्भनोला अल्मोड़ा में दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।इसके बाद महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा केक काटकर जन्म दिन मनाया गया।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री लीला बोरा ने किया।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल,रमा जोशी,प्रेमा मेर,रेखा आर्य,हेमा सुप्याल,वरिष्ठ महिला नेत्री राधिका जोशी,रमा जोशी, मीना नेगी सहित अनेक महिलाएं शामिल रही।
