अल्मोड़ा-दिनांक 04/09/2022 को वादी मोहन सिंह डसीला निवासी डसीली दन्या द्वारा तहरीर दी कि किसी अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी दुकान में आग लगाकर सारा सामान जला दिया है जिसमें थाना दन्या में अभियोग पंजीकृत किया गया।दिनांक 11/09/2022 वादी ललित जोशी निवासी दन्या लामापाँली द्वारा तहरीर दी कि किसी अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है, जिसमें अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दोनों मामलों का त्वरित संज्ञान लेते हुए सीओ अल्मोड़ा,थानाध्यक्ष दन्या व एसओजी प्रभारी को टीम गठित कर मामलों में सीसीटीवी फुटेज,पूछताछ व सर्विलांस की सहायता से शीघ्र खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार/एसओजी प्रभारी सुनील धानिक द्वारा एसओजी व थाना दन्या पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामलों में छानबीन शुरु कर दी।सीसीटीवी व सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए दिन-रात लगातार सुरागरसी पतारसी कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर एसओजी व दन्या पुलिस की संयुक्त टीम के साथ-साथ सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से दिनांक 12/09/2022 को एक व्यक्ति कमल सिंह को दन्या डसीली आते समय गिरफ्तार कर लिया,जिसके कब्जे से चोरी की हुई मोटर साइकिल बरामद की गई।उक्त से पूछताछ करने पर दुकान में आग लगाना व बाईक चोरी की बात स्वीकार किया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कमल सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र स्व० भुवन सिंह निवासी ग्राम पोखरी थाना दन्या अल्मोड़ा हाल पदमपुरी थाना दन्या जिला-अल्मोड़ा है।बरामदगी में चोरी की गई होंडा यूनिकार्न बाईक सं० यूके01बी 4382 तथा आग लगाने में प्रयुक्त अधजली पैन्ट बरामद हुई है।पुलिस टीममें थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना दन्या,उ०नि० भगवान महर थाना दन्या,कानि० सुरेन्द्र नेगी,कानि० कुन्दन लाल,कानि० बलवंत प्रसाद साईबर सैल,पवन थ्वाल एसओजी,विरेन्द्र सिंह बिष्ट एसओजी शामिल रहे।आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि 5 माह पूर्व मोहन सिंह डसीला द्वारा आरोपी कमल सिंह बिष्ट को एक शादी समारोह में अपने दोस्तों से पिटवाया था और कपड़े भी फ़ाड़ दिए थे।आरोपी ने जिला सहकारी बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया तो बाजार में किसी को भी गारंटर न बनने को कहा जिस कारण आरोपी कमल सिंह बिष्ट रंजिश रखने लगा।इसी रंजिश के चलते दिनांक 2/3 सितम्बर 2022 की रात्रि को आरोपी कमल सिंह बिष्ट ने मोहन सिंह डसीला की गारमेन्ट की दुकान में आग लगा दी।दिनांक 10/11 सितम्बर 2022 की रात्रि को कमल सिंह बिष्ट ने अपने साथी अमित कुमार पुत्र भूरा सिंह नि० ग्राम असोडा पो० हापुड़ कोतवाली हापुड़ के साथ मिलकर पल्ली दन्या से मोटरसाईकिल चोरी कर ली।आरोपी चंडीगढ़ में थाना सेक्टर-11 से मोबाइल चोरी में जेल जा चुका है।पिता स्व० भुवन सिंह की मृत्यु उपरांत 2021 में दन्या आया था और किराये पर फोटो फ्रेमिंग की दुकान चला रहा था।पारिवारिक रंजिश के चलते खट्टा नाम के व्यक्ति को मारने आरोपी कमल सिंह बिष्ट डसीली-दन्या आ रहा था।बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस टीम के गिरफ्त में आ गया।इसके साथी अमित कुमार की तलाश जारी है।
