अल्मोड़ा-मां नंदा देवी मंदिर समिति द्वारा दिनांक 06/09/2022 मां नंदा देवी मेला कार्यक्रम में प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को मुख्य अतिथि के रुप आमन्त्रित कर शॉल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया साथ ही महिला कल्याण की अध्यक्षा श्रीमती रीता दुर्गापाल द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती रितु राय को कुमाऊं की संस्कृति की पहचान पिछोड़ा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समाज को खासतौर पर युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों की सराहना की गई।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा कार्यक्रम के दौरान जनता को नशे के दुष्परिणामों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके पूरे परिवार को अस्त व्यस्त कर देता है।हम सभी को नशे के खिलाफ मुहिम छेड़नी होगी,जिससे हम समाज को नशे के दलदल मे फंसने से बचा सकते है और मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के लक्ष्य को हासिल करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।मां नंदा देवी के जयकारे लगाकर मेले में आए श्रद्धालुओं को नशे के विरुद्ध रण करने वाले जोश से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *