अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म अभियान के अन्तर्गत वाहन चलाते समय नियमों का उल्लघंन करने वालों/सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थ सेवन करने/पिलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्य़वाही करने के निर्देश के क्रम में जनपद अल्मोड़ा पुलिस द्वारा माह अगस्त में मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म के तहत की गई कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है।पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले/लोक न्यूसेन्स फैलाने/होटल ढ़ाबों में शराब पीने /पिलाने वाले 432 लोगों के विरुद्ध धारा 81 उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान व तम्बाकू सेवन करने वाले 139 लोगों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1838 वाहन चालकों का चालान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।चालानी कार्यवाही के दौरान 32 वाहनों को सीज किया गया।जुर्माने में मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म के अभियान के दौरान जनपद पुलिस द्वारा माह अगस्त में एम०वी०एक्ट /पुलिस अधि०/कोटपा एक्ट में चालानी कार्यवाही में 14,60,000 रुपये जुर्माना वसूला गया ।
