अल्मोड़ा-मां नंदा देवी मेले के उपलक्ष्य में एडम्स इंटर कॉलेज ग्राउंड में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।जिसके चलते रविवार को मां नंदा सुनंदा स्वास्थ एवं सुरक्षा संस्था द्वारा आयोजित माया उपाध्याय स्टार नाईट कार्यक्रम में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।रात्रि 11 बजे तक लोगो में जबरदस्त उत्साह दिखा। महिलाओं,बच्चों,नौजवानों बुजुर्गों सहित अल्मोड़ा के अनेक जनप्रतिनिधि एवम् सभी दलों के लोग उपस्थित रहे।नंदा देवी कमेटी ने कार्यक्रम की आयोजक एवं संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरण पंत को सम्मानित किया और संस्था के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया।माया उपाध्याय ने भी संस्था का हार्दिक आभार प्रकट किया और पहाड़ी गीतों से लोगो का बहुत मनोरंजन किया।लोगो में भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
