अल्मोड़ा-राइका महतगांव में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इससे पूर्व छात्र शिक्षक और शिक्षिकाओं प्रियांशु,शिवानी,सीमा, ज्योति सपना,उर्मिला आदि द्वारा शिक्षण कार्य किया गया।स्वागत गीत के बाद रिंकू तथा गणेश नाथ द्वारा गुरुजनों का तिलक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न लोक नृत्य,कविता पाठ, भाषण एवं गुरु के महत्व पर विचार प्रकट किए गए।प्रमुख कार्यक्रमों में प्रियंका,अंजलि,चंपा,वीरेंद्र,हिमानी,राहुल,योगेश,भूमिका,निशा,कनक, सुमन,हर्षित,योगेश,जया एवं साथियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम का संचालन रूबी और दीक्षा द्वारा किया गया।इस अवसर पर गुरुजनों द्वारा सामूहिक रूप से विद्यालय के छात्र छात्राओं को जलपान भी कराया गया।
