नैनीताल-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी जनपदों के अध्यक्ष व सचिवों द्वारा आनलाइन व दूरभाष के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।बैठक में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यभार ग्रहण की अनुमति नहीं मिलने पर आंदोलन की बात कही गई है।सितम्बर 21 में अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा पदोन्नति सूची जारी की गई थी जिसमें से लगभग 45 सदस्यों द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया।मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा विभाग को निर्देश दिए गये कि पदोन्नति संशोधन कर दिए जाते लेकिन माह मई तक विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई ऐसे में भर्ती वर्ष का नुक़सान होगा और आगामी भर्ती वर्ष में भी पदोन्नति नहीं होगी और वेतनमान में भी नुकसान होगा।ऐसी स्थिति में विभाग से कहा गया है कि या तो पदोन्नति संशोधन करें या फिर एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति में कार्यभार ग्रहण हेतु अनुमति प्रदान करें।पदोन्नति में कार्यभार ग्रहण करने में अनुमति नहीं मिलने पर संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती द्वारा स्पष्ट रूप से सर्वसम्मति उपरांत कहा गया कि कार्यभार ग्रहण की अनुमति नहीं मिलने पर संगठन आंदोलन को बाध्य होगा और भविष्य में पदोन्नति हल स्तर पर ऊपर से नीचे की ओर निकाली जाय जिससे पदों की रिक्तियां मिल सके।सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है सभी कार्य समय से निस्तारित होने चाहिए और पदोन्नति में खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।शिथिलीकरण को भी 30-6-22 के बाद विस्तार देना चाहिए ताकि सभी सदस्यों को लाभ मिल सके।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गृह जनपद आबंटन,गजट नोटिफिकेशन,आहरण वितरण अधिकार प्रदान करना,कार्य व उत्तरदायित्व का प्रख्यापन सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अन्यथा भविष्य में इन्हीं मुद्दों पर आंदोलन निश्चित रूप से होगा।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद की गंभीरता समझनी होगी।बैठक में जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिला मंत्री अल्मोड़ा पंकज जोशी, ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय, सचिव हरजीत,चंपावत अध्यक्ष मिंटू राणा,सचिव प्रकाश तड़ागी,नैनीताल अध्यक्ष हरिशंकर नेगी,सचिव तरूण तिवारी,बागेश्वर संरक्षक भुवन जोशी, अध्यक्ष विजय रावत,सचिव इंद्रेश कोरंगा,पिथौरागढ़ अध्यक्ष राजेन्द्र राणा,सचिव नवीन चन्द्र पाठक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन पाठक,पूर्व अध्यक्ष सौरभ चंद,मंडल कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार,बलवीर भाकुनी उपस्थित थे।
