नैनीताल-धीरेन्द्र कुमार पाठक ने एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के सभी जनपदों के अध्यक्षों,सचिवों व कार्यकारिणी सदस्यों से अनुरोध किया है कि कल दिनांक 17 -5-22 को संगठन की आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है।बैठक में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति प्राप्त सदस्यों को कार्यभार का अंतिम अवसर दिए जाने पर चर्चा की जायेगी क्योंकि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के लिखित आदेश के बाद भी पदोन्नति संशोधन पर कोई फैसला नहीं लिया गया और न ही संगठन को अवगत कराया गया।संगठन का मानना है कि पदोन्नति संशोधन नहीं होने की स्थिति में कार्यभार ग्रहण हेतु मौका दिया जाना चाहिए ताकि भर्ती वर्ष भी बच जाए तथा आगामी भर्ती वर्ष का नुकसान न हो।सभी जनपद के अध्यक्ष व सचिव अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होंगे।बैठक के माध्यम से कल ही विभाग को नोटिस जारी कर दिया जाएगा।प्रधान सहायक के पद भी सदस्यों द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है उनको भी समय प्रदान करने के लिए निदेशक को पत्र प्रेषित किया जायेगा तथा प्रांतीय पदाधिकारियों को भी पत्र द्वारा अवगत कराया जायेगा ताकि वे भी संबंधित अधिकारियों से पत्र व्यवहार कर सकें। बैठक प्रातः 11 बजे आनलाइन/वर्चुअल बैठक के माध्यम से की जायेगी।विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति नहीं दिए जाने पर निश्चित रूप से आंदोलन की कार्रवाई की जायेगी।एक्ट की आड़ में पदोन्नति को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर भी कोई कार्यवाई नहीं की गई जो कि सरकारी हठधर्मिता का परिचायक है।जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा अवगत कराया गया कि दिसंबर में मुख्यमंत्री के आगमन पर संगठन द्वारा उनसे हवालबाग में मुलाकात की गई। उनके आदेश का अभी तक भी पालन नहीं किया जाना अलोकतांत्रिक है। कल की बैठक में आंदोलन पर भी निर्णय लिया जाएगा।
