अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस के युवा नेता आशीष कुमार ने प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि आज उत्तराखण्ड प्रदेश की राजधानी देहरादून मे भर्ती घोटालो की जांच के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने पर युवाओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में अब अपने अधिकारों की मांग करना भी अपराध हो गया है।इस तरह सरकार इन छात्र-छात्राओं पर बर्बरता से अत्याचार कर रही है जो बेहद शर्मनाक है।युवा नेतृत्व,युवा प्रदेश का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज युवाओं का दमन करने में तुली हुई है।देश का युवा आज रोजगार मांग रहा है लेकिन भाजपा सरकार उन्हें लाठी डंडों से पिटवा रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है।
