अल्मोड़ा-प्रेस को जारी एक बयान में आर्यन छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष उज्जवल जोशी ने कहा कि प्रदेश में सभी आंदोलनों में युवाओं ने जिस तरह से सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया है वही सरकार को खल रहा है।चाहे वो अग्निवीर योजना हो,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की बात हो,पेपर लीक मामले हो,भू कानून हो हर आंदोलन में युवाओं का प्रतिभाग सरकार को चुभ रहा है।जिस कारण से सरकार धरातल से ही इसे खत्म करना चाहती है।लेकिन प्रदेश की पूरी युवा शक्ति इस सरकार को झुका के रहेगी। उन्होंने कहा कि विगत दिवस एक छात्र आत्मघाती कदम उठाए को मजबूर हो गया।आज एक युवा जला है,कल ना जाने क्या होगा।राजनीति की पहली पाठशाला में ही नेतृत्व करने की क्षमताओं को दफन करने का षड्यंत्र नाकाम होगा। उन्होंने कहा जिस शासनादेश का हवाला देकर छात्रसंघ चुनाव ना कराने की बात की जा रही है क्या उस शासनादेश के आधार पर प्रवेश प्रक्रियाएं विश्वविद्यालयों ने संपन्न करवाई ? यह सब छात्र राजनीति को खत्म करने के लिए एक षड्यंत्र रचा गया है।कहा कि मंत्री उच्च शिक्षा को संज्ञान लेते हुए छात्रसंघ चुनाव बहाल करने चाहिए ताकि छात्र आंदोलनों से बने प्रदेश, शिक्षण संस्थान शासन के दंश का शिकार ना हो।कहा कि आर्यन छात्र संगठन उत्तराखंड हमेशा छात्र हितों के लिए लड़आ है और आज भी पूरे प्रदेश मे आंदोलनरत है।
