अल्मोड़ा-जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती उमा बिष्ट के सहयोग से चल रहा युवक कांग्रेस का सेनिटाइजेशन अभियान गुरूवार लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती उमा बिष्ट के सहयोग से युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता जगह जगह सेनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। विशेष कर उन जगहों को चुना जा रहा है,जहां शासन प्रशासन नहीं पहुंच पा रहा है।सैनेटाइजेशन सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती उमा बिष्ट का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी लगातार अति संवेदनशील क्षेत्रों से युवक कांग्रेस को सेनिटाइजेशन के लिए आग्रह कर रहे हैं,जिस पर प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।सैनेटाईजेशन में जिला अध्यक्ष निर्मल रावत,देवेंद्र कनवाल,महेंद्र कनवाल, संदीप जीना,नवल बिष्ट आदि ने सहयोग किया।
