अल्मोड़ा-युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा द्वारा विगत दिवस मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन पर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। मंच के संयोजक मनोज बिष्ट द्वारा मुख्यमंत्री को बाजार में ही ज्ञापन दिया गया और मंच की सभी मांगों को पूरा करने की मांग की गयी।मंच के संयोजक ने कहा कि मुख्यमंत्री एक युवा हैं और युवाओं की पीड़ा को भलीभांति समझेंगे और हमारी जो मांगे समाज हित के लिए हैं उन्हें पूर्ण करेंगे।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अल्मोड़ा की लचर स्वास्थ सेवाओं को दुरूस्त करने,अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंडी व स्थाई युवाओं को रोजगार देने,अल्मोड़ा में एम०आर०आई० मशीन लगवाने,आशा कार्यकत्रियों की मांगों को पूरा करने,अल्मोड़ा में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने,अल्मोड़ा में दिन प्रतिदिन बढ़ती लूटपाट/चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने,अल्मोड़ा में सभी जगह सी०सी०टी०वी० कैमरे लगवाए जाने,अल्मोड़ा में लगभग 15 वर्षों से सीवरर लाइन के काम जो इधर अधर में लटकी हुई है उनको पूरा करने,अल्मोड़ा के हेमंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम को सभी संसाधनों से लेस करने,सभी पत्रकारों को 50 लाख का जीवन बीमा दिये जाने,अल्मोड़ा के तीनों गेटो में नगर पालिका द्वारा लगाए गये ताले खुलवाने जाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में मंच संयोजक मनोज बिष्ट के साथ में व्यापार मंडल के वरिष्ठ सचिव राहुल सिंह बिष्ट,रिंकू गुप्ता,दिलजोत सिंह,सिमर जीत सिंह, आशुतोष पवार,फैजान खान,जिशान खान,नीरज सागा आदि लोग शामिल थे।