अल्मोड़ा-आज युवा कांग्रेस अल्मोड़ा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की के नेतृत्व में लोक सेवा आयोग की पटवारी परीक्षा लीक के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर श्री कार्की ने कहा कि इस सरकार में लगातार पेपर पर पेपर लीक होने के बाद अब युवा हताश है।आशा की अंतिम किरण भी खत्म होती जा रही है।हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के बजाए यह सरकार सिर्फ राजनीति और ठेकेदारी करने में सक्षम है।इसके विरोध में आज युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जिसमे युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की,जिलाध्यक्ष आशुराज,प्रदेश महासचिव मोहन देवाली,दीपक कुमार,धीरेंद्र सिंह गैलाकोटो,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद,सूरज कुमार, प्रदीप बिष्ट,बाल विक्रम सिंह रावत, दिनेश नेगी,अशोक सिंह,अमर सिंह बिष्ट,रोहित रौतेला,गौरव वर्मा,अमित बिष्ट,विक्रम सिंह बिष्ट,संजीव सिंह कर्मियाल सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *