सोमेश्वर-कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमें क्षेत्र के दर्जनों निर्धन व असहाय लोगों को निःशुल्क राशन किट वितरित किए गए तथा कोविड-19 की रोकथाम हेतु आम लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिनेश नेगी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर उनका जन्मदिन सादगी के साथ मनाया जा रहा है तथा कोरोना महामारी की राष्ट्रीय आपदा से प्रभावित लोगों को मदद कर राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव हेतु रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर नयाल,प्रकाश बिष्ट,कमलेश कुमार राजू भट्ट,गोविंद नेगी,राजेश गिरी,नरेंद्र पाटनी,राहुल राणा,गोपाल राम,शंकर गिरी,राजू आर्य,आनन्द राम आदि मौजूद रहे।
