सोमेश्वर-आज यूथ विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी ने विधानसभा सोमेश्वर के कंडारकुवा क्षेत्र में एमपीएल क्लब मुस्कटा,पनोरा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन किया।इस अवसर पर श्री नेगी ने कहा कि बहुत ही अच्छी बात है कि हमारे युवा क्रिकेट आदि खेलों के टूर्नामेंट चला रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन खेलों से जहां एक ओर स्वस्थ्य मनोरंजन होता है वहीं हमारे प्रतिभावान युवा इन खेलों से ही आगे बढ़कर क्रिकेट आदि खेलों को एक लक्ष्य के साथ खेलकर इनमें अपना कैरियर भी बना सकते हैं तथा साथ ही साथ अपना व अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि हमारे युवा ही देश का भविष्य हैं।युवा जब एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता है तो समाज को भी इसका लाभ मिलता है।इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र फर्तयाल,न्याय पंचायत अध्यक्ष गोपाल कनवाल,जिला सचिव महेंद्र फर्तयाल,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कनवाल,राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि राम सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।
