अल्मोडा़-आज अल्मोड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता में युवा कांंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि प्रदेश भर में युवा साथी सरकार की अकुशलता से व्यथित है और 2022 में बीजेपी को करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं।प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि प्रदेश में युवा कांग्रेस किसान और नौजवानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरती रहेगी।जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने भी संगठन के सभी पदाधिकारियों से 2022 के लिए जुट जाने की बात कह कर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रत्येक विधानसभा में सुचारू करने का लक्ष्य स्थापित करने को कहा।युवा कांग्रेस के प्रदेश कुमाऊं प्रभारी प्रदीप सूर्या ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा युवा हितो के लिए संघर्ष करती रहेगी और इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने में युवा कांग्रेस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश भर में युवाओं को इसी उद्देश्य से लामबद्ध करने के लिए उनके बीच जाकर सरकार की नाकामी को उजागर करेगी।उक्त पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेन्द्र धोनी, जिला उपाध्यक्ष अमित रावत,सोमेश्वर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी,प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष धीरज गैलकोटी,विधानसभा महासचिव विनय सैलानी,जिला सचिव राहुल गोस्वामी,जिला सचिव दीपक डसीला, विजय कनवाल,भूपेंद्र कनवाल,रोहित सिंह,शुभम कनवाल आदि मौजूद रहे।