पिथौरागढ़-आज युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव करन सिंह एवं जिला अध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में एकत्रित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौड़ी में युवा कांग्रेस के सदस्य नितिन बिष्ट के साथ एसडीएम पौड़ी के द्वारा की गयी अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि एक युवा जब युवाओं की बात लोकतांत्रिक तरीके से रख रहे थे तो एसडीएम ने उन्हें डराया एवं अभद्रता की जिसका वीडियो सोशल मीडिया में लगातार चल रहा है। लेकिन एसडीएम पौड़ी ने अभी तक ना ही माफी मांगी है और ना ही इस्तीफा दिया है।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस मांग करती है कि तुरन्त एसडीएम पौड़ी नितिन बिष्ट से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे तथाक्षसरकार की कठपुतली बनकर युवाओं की आवाज को रोकने का काम ना करे अन्यथा युवा कांग्रेस पिथौरागढ़ सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।प्रदर्शन करने वालो में जिला महासचिव दानू कन्याल,आनन्द धामी, महेंद्र लूंठी,नवीन ऐरी,कविंद्र महर, कमलेश खड़ायत,ऋषभ कल्पाशी,विनय वल्दिया,कार्तिक खर्कवाल,भुवन जोशी,भुप्पी ऐर आदि दर्जनों युवा कांग्रेस जन मौजूद थे।
