बागेश्वर-आज रविवार को भराडी कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस कपकोट द्वारा ब्लॉक कार्यकारणी गठन किया गया।जिमसें संगठन में कार्य करने के इच्छुक कायकर्ताओं को दायित्व दिया गया।जिसमे जिला महासचिव पद पर कुलदीप वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर देव बड़ती,बलवंत सिंह कोरंगा,ब्लॉक महासचिव पद पर कवीन्द्र कोरंगा,ब्लॉक सचिव पद पर विपिन तिवारी,पूरन राम व
सोशल मीडिया ब्लॉक संयोजक पान सिंह दानू को संगठन में जिम्मेदारी दी।इसके बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में बड़ती मंहगाई के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया।कार्यक्रम में कवि जोशी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष,ललित फर्स्वाण पूर्व विधायक कपकोट,मोहन कोरंगा,भरत कोरंगा ब्लॉक अध्यक्ष,प्रकाश जोशी नगर अध्यक्ष,प्रकाश कांडपाल,कुलदीप वर्मा,नरेंद्र कोरंगा,रंजनी कुँवर,नंदन गड़िया,बलवंत कोरंगा आदि मौजूद रहे।